रामपुर
Rampur News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 21 रोगियों को मिला उपचार
मिलक खानम। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित हुआ जिसमें 21 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच के बाद दवाएं मुहैया कराई गईं। बूंदाबांदी के बावजूद मिलकखानम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में जांच और उपचार के लिए लोग सुबह से ही पहुंचना शुरु हो गए। यहां डॉ.प्रमोद कुमार ने मरीजों की जांच कर उचित उपचार करते हुए दवाई दी। आरोग्य मेले में बीपी, मधुमेह, टीबी के अलावा सामान्य एवं मौसमी बीमारियों का इलाज किया गया। इस मौके पर एलएम पांडेय, प्रवीण कन्याल और हेमन के अलावा स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद

