रामपुर
Rampur News: उधार के पैसे मांगने पर ठेकेदार ने दी जान से मारने की धमकी
मिलक । मिलक क्षेत्र के ग्राम मैनी निवासी पुष्पेंद्र रविवार को कोतवाली पहुंचे और उन्होंने तहरीर देते हुए लिखा कि उन्होंने पिछले महा मिलक क्षेत्र के ग्राम द्वावट में टंकी निर्माण का कार्य किया था। आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा 72 हजार रुपये में निर्माण कार्य का ठेका किया गया था परन्तु ठेकेदार ने मात्र 15 हजार रुपये का भुगतान कर दिया और बाकी पैसे देने में काफी दिनों से टालमटोल कर रहा है। कई बार पैसे मांगने को लेकर नोकझोंक भी हो चुकी है।अब ठेकेदार द्वारा उसे को जान से मारने व दोबारा पैसे मांगने को लेकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर उक्त ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

