रामपुर

Rampur News: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गोतस्कर के पैर में लगी गोली

Connect News 24

मिलक। पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली बाएं पैर में लगने से इनामी बदमाश घायल हो गया। वहीं उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

मंगलवार की रात्रि को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग पटवाई रोड पर कुंदनपुर गांव के निकट गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए फायरिंग की तो एक आरोपी बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुठभेड़ में घायल आरोपी बाबू बच्चा पुत्र मुन्ने निवासी बजरिया खानसामा थाना गंज पर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था जो गैंगस्टर के मुकदमे में फरार चल रहा था। वहीं मौके से अंधेरे का फायदा उठाते हुए शेर जमा पुत्र सरदार निवासी बजरिया खानसामा थाना गंज, आजम पुत्र मुन्ने निवासी ग्राम खाता नगरिया थाना मिलक फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी के पास से एक स्विफ्ट कार, एक 12 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस,रस्सी,गोकशी करने के उपकरण आदि बरामद हुए है। प्रभारी निरीक्षक राजेश बैंसला ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी बचाव में एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दो आरोपी फरार हो गए। फरार हुए दोनों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button