रामपुर

Rampur News: अंसार फिर बने आम आदमी पार्टी के रामपुर के जिलाध्यक्ष

Connect News 24

बिलासपुर/मुरादाबाद। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। निकाय चुनाव के बाद पार्टी ने अपने रुहेलखंड प्रांत के जिलों की भंग कार्यकारिणी के बाद बुधवार को पांच जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। प्रदेश प्रभारी एवं पार्टी सांसद संजय सिंह की स्वीकृत के बाद इसकी घोषणा की गई है। रामपुर में पार्टी ने अंसार अहमद को फिर जिलाध्यक्ष बनाया है।

पार्टी के रुहेलखंड प्रांत के अध्यक्ष ई. मोहम्मद हैदर की ओर से इसकी घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद से नजरुद्दीन मलिक को फिर जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इसी तरह रामपुर से अंसार अहमद, बिजनौर से तेजपाल सिंह, अमरोहा से रूपचंद चौहान और फर्रुखाबाद से नीरज प्रताप शाक्य को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। इन सभी जिलाध्यक्षों के बेहतर कार्य को देखते हुए दोबारा कमान सौंपी गई है।

जिलाध्यक्षों को जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन करने को कहा गया है। निकाय चुनाव में जिन कार्यकर्ताओं ने बेहतर कार्य किया है, उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। बूथ स्तर तक पर कमेटी गठित की जाएगी। रामपुर में आप के फिर से जिलाध्यक्ष बने अंसार अहमद केमरी की नगर पंचायत अध्यक्ष रफत जहां के पति हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।



Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button