रामपुर

Rampur News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार नौ कांवड़िये घायल

Connect News 24

रामपुर। शनिवार देर रात शाहबाद के ईदगाह के निकट कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में नौ कांवड़िये घायल हो गए। आसपास के लोगों को कांवड़ियों को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने रेफर कर दिया गया। ट्रक छोड़कर भागे अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जनपद बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा से 24 कांविड़यों का बेड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली से हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहा था। शनिवार रात करीब सवा 11 बजे सभी कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर शाहबाद के ईदगाह के सामने पहुंचे थे। इस दौरान रामपुर की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सचिन, अंकुर, महिपाल, तिलक, हंसराज, मनोज, संजय शर्मा, मनीराम और प्रमोद के गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

चौराहे पर मौजूद विहिप के नगर अध्यक्ष शोभित गुप्ता समेत कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर सभी घायल कांवड़ियों को शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर कोतवाल करनपाल सिंह, सीओ केएन आनंद पहुंच गए थे। चिकित्सकों ने कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन जत्थे में शामिल अन्य कांवड़िये घायलों को बरेली ले जाकर भर्ती कराया। उधर, पुलिस ने ट्रक को सैफनी क्षेत्र से पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार हो गया। देर रात में ही जत्थे में शामिल कांवड़िये विजय सिंह ने ट्रक नंबर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। विजय ने बताया कि कांवड़ियों को सोमवार को गांव के नजदीक गुलड़िया स्थित गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करना था।

सोमवार गुलड़िया स्थित गौरीशंकर मंदिर में


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button