Rampur News: डिग्री कॉलेजों में खाली रह गईं स्नातक की 90 सीटें
रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेेमेस्टर में दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिले के राजकीय डिग्री कॉलेजों में अंतिम दिन 70 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया। इसके बाद भी कॉलेजों में बीए व बीएससी में 90 सीटें खाली रह गई हैं।
शहर में राजकीय डिग्री व महिला डिग्री कॉलेजों में 70 सीटें खाली रह गई हैं। जबकि बिलासपुर व स्वार के डिग्री कॉलेजों में 20 सीटों पर दाखिले होने रह गए। बुधवार को प्रवेश लेने की अंतिम तिथि थी इसलिए कॉलेज में छात्र-छात्राओं की काफी भीड़ रही। विवि ने पहले तीन मेरिट से छात्र-छात्राओं के प्रवेश किए।
इसके बाद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर छात्र-छात्राओं को दाखिले का मौका दिया। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपा अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज में बीए की कुछ सीटें खाली रह गई हैं। विवि दूसरी ओपन मेरिट बनाने के आदेश दे सकता है। हालांकि अभी इसके लिए कॉलेजों के पास कोई आदेश नहीं आए हैं।


