Rampur News: ससुराल गए युवक की मालगाड़ी की चपट में आने से मौत
शाहबाद। ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव मधुकर निवासी मलखान (27) 22 अप्रैल को अपनी ससुराल जनपद बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव सिंधौली गया हुआ था।
मलखान 22 अप्रैल देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे सब्जी लेकर ससुराल जा रहा था। जाते समय साइकिल से रेल की पटरी को पार कर रहा था। पटरी पार करते समय तेज रफ्तार में मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी ने साइकिल सवार मलखान को अपनी चपेट में ले लिया और घटनास्थल पर ही मलखान सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद सूचना पाकर मीरगंज पुलिस पहुंची। मीरगंज पुलिस ने पंचनामा भर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। अगले दिन मृतक का शव जब मधुकर गांव में पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। देर शाम तक मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तो वही इस घटना के बाद से पत्नी सदमे से बाहर नहीं आ रही है। इस अचानक मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।