रामपुर

Rampur News: बीईओ को निरीक्षण में समय से पहले बंद मिले दो स्कूल, छह शिक्षामित्र गैर हाजिर

Connect News 24

स्वार। खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें चकजीम और दयावाला गांव के प्राथमिक विद्यालय समय से पहले ही बंद मिले। निरीक्षण में छह शिक्षामित्र भी गैर हाजिर मिले। सभी के खिलाफ एक दिन का वेतन एवं मानेदय रोकने की संस्तुति कर दी गई है।

अधिकारियों की सख्ती के बावजूद परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षामित्र लापरवाही नहीं छोड़ रहे हैं। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया तब यह लापरवाही सामने आई। करखेड़ी के प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षामित्र शोभा मसीह, मझरा बहादुर में सरोज शर्मा, कम्पोजिट बादली में महिमा शुक्ला, शबीना बेगम और पूनम सिंह गैरहाजिर पाई गईं। इन विद्यालयों में अव्यवस्थाएं मिलीं। कक्षावार शैक्षिक स्तर भी स्तरीय नहीं पाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी चकजीम पहुंचे जहां प्राथमिक विद्यालय समय से पहले दोपहर डेढ़ बंद मिला। इसके अलावा दयावाला गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के बच्चों की समय से पहले छुट्टी करना पाई गई हालांकि स्टॉफ हाजिर मिला। खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि खजुआखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में शैक्षिक स्तर मानक के अनुरुप नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि गैर हाजिर मिले शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय रोकने तथा बंद पाए जाने वाले विद्यालयों के स्टाफ का एक दिन का मानदेय रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button