रामपुर

Rampur News: जिले में कम नहीं हो रहे डायरिया के रोगी

Connect News 24

रामपुर। मौसम में बदलाव से डायरिया से पीड़ित लोगों का अस्पताल में भर्ती होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को जिला अस्पताल में 12 नए डायरिया के मरीजों को वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां पर 10 दिन के अंदर 40 डायरिया के मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

जनपद में इस समय डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। निजी और सरकारी अस्पतालों में हर रोज डायरिया के मरीजों की भीड़ है। जिला अस्पताल की ओपीडी की बात करें तो यहां पर सोमवार को 632 पर्चे बने। मरीजों ने डॉक्टरों के पास पहुंचकर खुद को दिखाया। इनमें 12 मरीजों को डायरिया की शिकायत पर वार्ड में भर्ती किया गया। आंकड़ों के अनुसार बीते 10 दिनों के अंदर 40 मरीज डायरिया वार्ड में भर्ती किए जा चुके हैं। इनमें 22 बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि इनमें 14 मरीज स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एचके मित्रा ने बताया कि डायरिया के मरीजों के लिए अलग से 30 बेड का वार्ड बनाया गया है। अस्पताल में सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं। मरीजों का ठीक ढंग से उपचार किया जा रहा है।

जिला पुरुष अस्पताल में बाल रोग का कोई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। ऐसे में यहां पर जनरल फिजिशियन ही बच्चों को देखकर दवा लिख रहे हैं। हालांकि महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. अनवर सादात तैनात हैं। इससे लोग उनके पास बच्चों को दिखाने के लिए पहुंच रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button