रामपुर

Rampur News: धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Connect News 24

मिलक (रामपुर)। बरेली निवासी आशीष मैसी मिलक की एक युवती पर धर्म परिवर्तन कर उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

युवती ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि एक वर्ष पूर्व एक अपरिचित फोन नंबर से उसके फोन पर कॉल आई थी, जिसे उसने रॉग नंबर बताकर काट दिया था। फिर जब तीन-चार बार कॉल आई तो उसने महिला हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की थी। युवती का कहना है कि कुछ माह बाद फिर युवक ने फोन किया और अपना नाम आशु बताया। जानकारी पर पता चला कि आशु का वास्तविक नाम आशीष मैसी है जो बरेली जनपद के थाना बिथरी चैनपुर के ग्राम रसोईया का निवासी है । युवक ने बात न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी । युवती ने बताया कि युवक का कोई रिश्तेदार जो कि मिलक का निवासी उसके परिवार की सारी जानकारी आशीष मैसी को देता है । जनवरी माह में आशीष ने युवती पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया । धर्म परिवर्तन ना करने पर युवक ने युवती को बदनाम करने एवं जान से मारने की धमकी दी । युवक ने 3 से चार लाख रुपये भी युवती के परिजनों को देने की बात कही । युवती ने तंग आकर कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button