रामपुर

Rampur News: दो कारों की टक्कर के बाद किसान को पीटा, पांच लाख लूटने का भी आरोप

Connect News 24

रामपुर। सुल्तानपुर पट्टी-मसवासी मार्ग पर कार और स्कार्पियो में टक्कर हो गई। आरोप है कि स्कार्पियो सवार लोगों ने कार सवार किसान अब्दुल रहमान को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान कार चालक का कान कट गया। घायल ने पुलिस को दी तहरीर में पांच लाख रुपये नकदी लूटने और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मसवासी पुलिस चौकी के गांव घोसीपुरा निवासी किसान अब्दुल रहमान बुधवार को अपनी कार से मसवासी आ रहा था। जहां उसे किसी को जमीन की रकम देनी थी। किसान का आरोप है कि जब वह गांव मिलक नौखरीद के निकट गुरुद्वारे के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसकी कार में टक्कर मारकर रोक लिया। जब उसने विरोध किया तब स्कार्पियो में सवार उसके गांव के प्रधान व उसके दो भाई असलहे व लाठी डंडे लेकर आ गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसका एक कान कट गया। आरोप है कि इस दौरान उसे जान से मारने के प्रयास में फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। किसान का आरोप है कि घटना के दौरान उसकी कार में रखी पांच लाख की रकम लूट कर हमलावर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित किसान ने चौकी पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल ही मौके पर पहुुंच कर घटना की जानकारी की। पुलिस ने घटना को प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश बताया। ्रचौकी इंचार्ज अजय शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है। घटना की जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी। इस बीच घायल को सीएचसी स्वार ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button