रामपुर

Rampur News: लापता मदरसे की छात्र में जुटी कई टीमें

Connect News 24

रामपुर। तीन दिन पहले घर से खेलने निकला मदरसे का छात्र का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। छात्र की तलाश के लिए कई टीम लगी हुई हैं। बुधवार को पुलिस ने बरेली से लेकर मुरादाबाद तक छात्र की तस्वीर भिजवा दी है, लेकिन नतीजा सिफर रहा। 30 जुलाई को थाना गंज क्षेत्र के चपटा कालोनी निवासी आलिम पुत्र कामरान घेर से खेलने के लिए दोस्तों के साथ निकला था, लेकिन उसके बाद से वह लौटकर नहीं आया। पिता ने खोजबीन के बाद थकहारकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने भी 363 में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद से परिवार की हालत बेहद खराब स्थिति में है। पिता कामरान भी दो दिन से ई-रिक्शा चलाने के लिए नहीं गए हैं। जबकि मां सीमा बी बार-बार अपने बेटे आलिम का नाम लेकर बेहोश हो जाती है। आसपास के लोग उनको सांत्वना दे रहे हैँ और बच्चे के वापस आने का हौसला बंधा रहे हैं। इधर, गंज पुलिस भी बालक को ढूंढने का प्रयास कर रही है। एसपी के आदेश के बाद से बरेली से मुरादाबाद तक तलाश की जा रही है। इसके लिए हर जगह थाना, चौकियों में तस्वीर भेज दी गयी हैं। यही नहीं रेलवे स्टेशन और जीआरपी तक संदेश भेज दिए गए हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर भी पुलिस की तलाश जारी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button