रामपुर

Rampur News: पत्नी के मायके से न आने से नाराज युवक ने की आत्महत्या

Connect News 24

रामपुर। बिजारखाता गांव में पत्नी के मायके से न आने से नाराज होकर रमेश (30) ने बुधवार रात को आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। रमेश की शराब और जुआ की लत से परेशान होकर पत्नी 20 दिन पहले मायके चली गई थी। उसके एक साल का बेटा भी है। मसवासी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता निवासी रमेश पुत्र लक्ष्मी नारायण ट्रक पर हेल्पर था। ढाई वर्ष पहले उसका विवाह केमरी थाना क्षेत्र के गांव जनूनागर निवासी रूपवती से हुआ था। शादी के बाद एक साल पहले दंपती को एक बेटा भी हुआ। रमेश की शराब पीने और जुआ खेलने की लत से पत्नी क्षुब्ध रहती थी। वह शराब पीने से मना करती थी, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। इसके चलते नाराज होर रूपवती 20 दिन पहले अपने एक वर्षीय बेटे को साथ लेकर मायके चली गई।

पत्नी के मायके जाने से रमेश दुुखी थी। उसने पत्नी को मनाकर लाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं आई। बुधवार शाम को खाना खाने के बाद वह घर की दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में सोने चल गया और रात में किसी समय आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग दस बजे उसका भतीजा मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलने के लिए ऊपर छत पर गया तब कमरे में चाचा को पंखे के कुंडे में लटका देखा चीखने लगा। चीख सुनकर रमेश की मां और बड़ा भाई मनोज कुमार छत पर पहुंचे तो बदहवाश हो गए। कमरा खुला हुआ था। शव साड़ी के फंदे से लटका था। सूचना मिलने पर सीओ अनुज शर्मा, कोतवाल कोमल सिंह और मसवासी चौकी इंचार्ज अजय शर्मा आ गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि मृतक के बड़े भाई ने बताया है कि उसका भाई शराब और जुआ का आदी था। उसने बुधवार को अपना मोबाइल भी गिरवीं रख दिया था। पत्नी के मायके से न आने के चलते वह आहत था। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोरेसिंक टीम ने किया मुआयना

युवक का फंदे पर लटका शव मिलने की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। उसने घटना स्थल का गहनता के साथ परीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने भी लिए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button