Rampur News: बाइक के सामने अचानक आया छुट्टा पशु, दवा विक्रेता घायल
शाहबाद((रामपुर)। जनपद बरेली के सिरौली के मोहल्ला मुगलान निवासी मोहम्मद आसिफ पेशे से दवा विक्रेता है। मंगलवार शाम को दवा विक्रेता शाहबाद आ रहे थे। आते समय शाहबाद-सिरौली मार्ग पर अचानक बाइक के सामने छुट्टा पशु आ गया। छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में दवा विक्रेता की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में दवा विक्रेता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें शाहबाद के सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाद में परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। दूसरी ओर ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव पस्तौर निवासी चंद्रपाल अपनी बेटी सीमा के साथ किसी काम शाहबाद आ रहे थे। आते समय बाइक सवार पिता-पुत्री भी दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी के चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।संवाद


