रामपुर

Rampur News: किसानों ने सैदनगर पुलिस चौकी पर किया प्रदर्शन

Connect News 24

रामपुर। किसान बिजली, यूरिया खाद, सड़क और गन्ना भुगतान की समस्या को लेकर करनपुर करनपुर मार्ग पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। उसी दौरान किसान संगठन के कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान मार्ग के दोनों ओर जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई। उधर सूचना के बाद टांडा पुलिस भी पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस ने किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया तो किसान पुलिस पर भड़क गए। इस प्रकरण में प्रदेश महासचिव ने उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। कुछ देर बाद प्रदेश महासचिव हसीव अहमद के नेतृत्व में किसानों ने सैदनगर पुलिस चौकी पहुंचकर चौकी का घेराव कर लिया। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस प्रकरण में अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में चौधरी राजपाल सिंह, जुवेद आलम, जब्बार, साबिर अली, असगर अली, मोहम्मद सादिक, जसवंत सिंह, रघुबर सिंह, रंजीत सिंह, सत्यपाल सिंह, आदि मौजूद रहे।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button