रामपुर

Rampur News: कहीं घाटों पर दिखाई दिया आस्था का सैलाब, कहीं घाटों पर चंद लोग स्नान कर लौटै

Connect News 24

रामपुर। जनपद में गंगा दशहरा पर आस्था श्रद्वालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरा जगह-जगह लोगो ने नदियों के तट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन डुबकी लगाई। क्षेत्रो में जगह-जगह लोगों ने पूजन-अर्चन, हवन और संस्कार कराए गए। खासतौर पर महिलाएं अधिक रही। लोगों ने यहां पहुंचकर पुण्य कमाया। खास बात यह है कि कई जगह घाटों पर काफी कम लोग दिखाई दिए तो कई जगह लोगों की भीड़ अधिक रही।

रामपुर शहर में सुबह पांच बजे से कोसी नदी पर लोगों ने आना शुरू कर दिया। शुरूआती दौर में भीड़ काफी कम रही, लेकिन गंगा दशहरा को देखते हुए भी कोसी के तट पर कोई खास भीड़ नहीं दिखाई दी। इस दौरान महिलाओं ने जगह-जगह नदी के किनारे छोर पर उतरकर आस्था की डुबकी लगाई। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक तपिश बढ़ने के साथ-साथ तट खाली होता रहा। इस बार यहां पर मेले जैसी रौनक नहीं दिखाई दी। इस दौरान तट पर जगह-जगह लोग फूल माला पूजन की सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचे और पूजन के बाद रीति-रिवाज के साथ मुंडन और अन्य संस्कार भी कराए। दोपहर तीन बजे तक यहां पर सन्नाटा पसर चुका था। सुरक्षा की दृष्टि से चौकी कोतवाली पुलिस के अलावा अन्य पुलिस कमी मुस्तैद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button