Rampur News: आजम खां पर दर्ज पड़ोसी से मारपीट के मामले में बहस 16 को
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:17 AM IST
रामपुर। पड़ोसी से मारपीट के मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 16 अगस्त की तारीख नियत की है।
28 अगस्त 2019 को मुकदमे के वादी मोहम्मद अहमद ने थाना गंज में आजम खां, उनके भाई शरीफ खां, अब्दुल्ला आजम और बिलाल खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उनका आरोप था कि आजम खां और उनके भाई ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और जानलेवा हमला किया। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। इस मामले में सभी लोग जमानत पर चल रहे हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल में चल रही है। अभियोजन की बहस पूरी हो चुकी है। शनिवार को इस मामले की सुनवाई कोर्ट में हुई। कोर्ट ने आजम खां के अधिवक्ता की बहस के लिए 16 अगस्त की तारीख नियत की है।