Rampur News: सीतापुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े आजम

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:44 AM IST
रामपुर। सपा नेता आजम खां के भड़काऊ भाषण के मामले में बृहस्पतिवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सपा नेता सीतापुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। सुनवाई के दौरान गवाह एडीओ पंचायत चंद्रपाल ने पेश होकर गवाही दी। उनकी गवाही पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।
लोकसभा चुनाव के दौरान 2019 में शाहबाद कोतवाली में सपा नेता आजम खां के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला एडीओ पंचायत अनिल चौहान ने दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की और फिर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान गवाह एडीओ पंचायत चंद्रपाल सिंह कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने गवाही दी। उनकी गवाही पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान सपा नेता सीतापुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि इस मामले की सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।


