Rampur News: वैन में लगी आग, बड़ा हादसा बचा

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:43 AM IST
शाहबाद। तहसील क्षेत्र के बड़ागांव चौराहे पर अज्ञात कारणों से एक वैन में आग लग गई। वैन में से आग के बाद आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी। आग की ऊंची लपटे उठती हुई देखकर लोग घबरा गए।
वैन में आग की लपटें उठती हुई देखकर चौराहे पर भीड़ जमा हो गई। चौराहे पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। अग्निशमन के कर्मचारियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। बड़ागांव चौराहे पर मौजूद लोगों ने बताया कि वैन एलपीजी गैस से चलने वाली थी। जहां पर वैन में आग लगी थी। उसकी बराबर में गैस रिफलिंग की दुकान थी, और वहां कई सिलेंडर रखे हुए थे। इस घटना के बाद से एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। आग की लपटों के कारण वैन पूरी जल गई। वैन मलिक बड़ागांव निवासी नदीम बताया गया है। संवाद


