रामपुर

Rampur News: खैर की लकड़ी काटने का विरोध करने पर वन दरोगा को किया घायल

Connect News 24

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में खैर की लकड़ी का कटान कर रहे एक व्यक्ति को जब वन दरोगा ने रोकने का प्रयास किया तो लकड़ी काटने वाले व्यक्ति ने वन दरोगा पर पाटल से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वन दरोगा घायल हो गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

आरक्षित डंडिया वन के वन दरोगा अवधनाथ सिंह यादव पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम गौसपुर मंडाना जिला चंदौली ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 28 नवंबर को वह बेलखेड़ा बीट में गश्त कर रहे थे। दोपहर करीब 11:00 बजे उन्हें जंगल में खटपट की आवाज सुनाई दी। आरोप है कि उन्होंने देखा कि ग्राम सिरसखेड़ा निवासी एक व्यक्ति खैर की लकड़ी काट रहा है।

उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने पाटल से उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान हाथ और पीठ में वन दरोगा के चोट आई है। जिसके कारण वह चीख पुकार करते हुए भाग आए। मामले की सूचना वन क्षेत्र अधिकारी अमित कुमार सिंह को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, मगर आरोपी मौके पर नहीं मिल सका।

वन दरोगा ने बताया कि आरोपी के पास 25 से 30 पशु हैं, जो वन क्षेत्र में पाैधशाला को क्षतिग्रस्त करते हैं। उन्होंने जान लेवा हमला करने और पशुओं द्वारा पौध को क्षतिग्रस्त करने आदि आरोप लगाते हुए मामले घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। उक्त संदर्भ में निरीक्षक अपराध नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button