रामपुर

Rampur News: आजम खां की आवाज का नमूना लिया जाएगा आठ मई को

Connect News 24

रामपुर। सपा नेता आजम खां आठ मई को लखनऊ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जाकर अपनी आवाज का नमूना देंगे। एम्स, दिल्ली के निदेशक की रिपोर्ट के आधार पर आजम खां को आवाज का नमूना देने के आदेश दिए गए हैं। इस बात की पुष्टि एसपी ने की है।

सपा नेता आजम खां के खिलाफ 2007 में टांडा थाने में एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमपी कोर्ट सेशन ट्रायल में चल रही है। पिछले दिनों कोर्ट ने आजम खां के आवाज के नमूने लिए जाने के आदेश दिए थे। 17 अप्रैल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला, लखनऊ की दो सदस्यीय टीम कोर्ट पहुंची थी। आजम खां के अधिवक्ता ने कोर्ट को प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि आजम खां बीमार हैं और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए एम्स, दिल्ली के निदेशक को पत्र लिखकर आदेश दिया कि आजम खां के स्वास्थ्य का परीक्षण कर अवगत कराए कि उनको कौन सी बीमारी है और उसको ठीक होने में कितना वक्त लगेगा। कोर्ट के आदेश के बाद एम्स के निदेशक ने अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि आजम खां पूरी तरह से स्वस्थ हैं, उनकी आवाज का नमूना लिया जा सकता है। इसके आजम खां को अवगत कराया गया कि वो लखनऊ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में आठ मई को जाकर अपनी आवाज के नमूना दें। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि एम्स के निदेशक की रिपोर्ट के आधार पर आजम खां को अपनी आवाज का नमूना देने के लिए कहा गया है। इसके लिए आठ मई की तिथि निर्धारित की गई है। आवाज का नमूना देने के लिए आजम खां को लखनऊ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जाना होगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button