रामपुर

Rampur News: सपा नेता आजम खां के पड़ोसी से मारपीट के मामले में अगली सुनवाई 12 मई को

Connect News 24

रामपुर। सपा नेता आजम खां के पड़ोसी से मारपीट करने के मामले में मंगलवार को उनके अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में स्थगन प्रार्थनापत्र दिया। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 12 मई की तारीख तय की है।

पड़ोसी से मारपीट का मामला गंज थानाक्षेत्र में 2019 में दर्ज हुआ था। जिसमें आजम खां के बड़े भाई शरीफ खां, आजम खां, उनका पुत्र अब्दुल्ला आजम और भतीजा बिलाल खां आरोपी है। सभी आरोपी जमानत पर चल रहे हैं। इस मामले में दोनों पक्षों की गवाही पूरी हो चुकी है। मामले की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल में चल रही है। मंगलवार को मामले की सुनवाई थी। सुनवाई के दौरान आजम खां के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में स्थगन प्रार्थनापत्र दिया गया। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अगली तारीख 12 मई तय की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button