रामपुर

Rampur News: आजम की अपील पर अब 25 को होगी सुनवाई

Connect News 24

रामपुर। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की अपील पर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। अब इस मामले की सुनवाई 25 अक्तूबर को होगी। एडीओ सहकारिता अनिल चौहान ने शहजादनगर थाने में आजम खां के खिलाफ लोकसभा चुनाव के दौरान 2019 में नफरती भाषण देने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। सुनवाई के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल ने आजम खां को 15 जुलाई को नफरती भाषण देने के मामले में दोषी मानते हुए दो साल की सजा व ढाई हजार रुपये का जुर्माना अदा करने की सुनाई थी।

निचली अदालत के फैसले के खिलाफ आजम खां ने सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की है, जिस पर सुनवाई चल रही है। सहायक शासकीय अधिवक्ता सीमा सिंह राणा ने बताया कि बचाव पक्ष की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दाखिल किया, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। अब इस मामले की सुनवाई 25 अक्तूबर को होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button