Rampur News: बीईओ ने की रेड श्रेणी विद्यालयों की समीक्षा
रामपुर। दढ़ियाल में खंड शिक्षा अधिकारी स्वार विजय कुमार ने बुधवार को मासिक गोष्ठी में रेड श्रेणी के विद्यालयों की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के निर्देशों का अनुपालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बीआरसी पर बुधवार को आयोजित संगोष्ठी में खंड शिक्षाधिकारी विजय कुमार ने गत माह सुधार के लिए निर्धारित योजना के क्रियान्वयन, अनुपालन और परिणाम की समीक्षा की। इसके अलावा विद्यालयों को निपुण बनाने हेतु किये जा रहे प्रयासों का प्रस्तुतिकरण, नवीन संदर्शिका के प्रयोग, निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से स्पॉट असेसमेंट, प्रिंट रिच कक्षा कक्ष और एफएलएन के अनुसार कक्षा 4 और 5 में शिक्षण आदि की समीक्षा की। बैठक में दीक्षा एप के प्रयोग, सामुदायिक सहयोग, चहक कार्यक्रम, कोरोना के सक्रिय होने पर सावधानी बरतने पर भी चर्चा की गई। शिक्षकों को शैक्षणिक सामग्री का प्रयोग करने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने हेतु एआरपी द्वारा समाधान प्रस्तुत किया गया।
संगोष्ठी में एआरपी तहसीन आलम खां, राकेश कुमार, सुनील सिंह व गौहर अली ने निपुण भारत मिशन के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।
बैठक का संचालन तहसीन आलम खां ए आर पी द्वारा किया गया इस अवसर पर अजहर इमरान, अरविंद त्यागी, गोविंद सिंह, राजीव चौहान, आनन्द सिंह भंडारी, नाहिदा अख़्तर, ज़ाकिर अली, फरहीन जमाल, देवेंद्र कुमार, मो खलील, रविंद्र कुमार, वंदना अग्रवाल, विजयपाल, संगीता वर्मा, संदीप शर्मा, एहसानुलहक, मुकेश गर्ग, सुरेश सिंह, मयंक कुमार, प्रताप सिंह, धर्म सिंह, ऋषिपाल, मोहसिन रजा, याकूब अली, रियाजूल, आलम अली, मुकेश कुमार और कुशलपाल सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


