रामपुर

Rampur News: लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आंदोलन करेगी भाकियू

Connect News 24

रामपुर। भाकियू टिकैत गुट की पंचायत में सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए। पंचायत में पदाधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आंदोलन का एलान किया। तहसीलवार आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

भाकियू के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के आवास पर मंगलवार को हुई पंचायत में कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सड़कों के निर्माण में मानकों की अनदेखी कर रहा है। घटिया और कम सामग्री लगाई जा रही है। प्रदेश महासचिव ने लालपुर से टांडा रोड का हवाला देते हुए कहा कि सड़क अभी पूरी बनी भी नहीं है और अभी से टूटने लगी है। मंडल महासचिव मोहम्मद यामीन ने तालकपुर भोट कल्यानपुर ककरौआ समेत कई और सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। पंचायत में यह निर्णय लिया कि 15 मई से जिला और तहसील मुख्यालयों पर होने वाले आंदोलन में लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों की जांच कराने का भी मुद्दा शामिल किया जाएगा। पंचायत में जजवीर सिंह, हाफिज अय्यूब, लखविंदर सिंह, मुस्तकीम, चौधरी सुंदर सिंह, सलामत, चौधरी अजीत सिंह, मुनव्वर अली, लईक जान, जुल्फिार अली आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button