रामपुर

Rampur News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से फोटो ग्राफर की मौत

Connect News 24

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर शादी समारोह में फोटोग्राफी कर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को अपने घर ले गए हैं।

घटना कोतवाली क्षेत्र की रूद्र विलास चौकी क्षेत्र में सोमवार की देर रात हुई। मिलक खानम थाना क्षेत्र के ग्राम शादीनगर हजीरा निवासी विक्की 18 पुत्र डोरीलाल फोटोग्राफी का कार्य करता था। परिजनों के अनुसार विक्की सोमवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक विवाह समारोह में फोटोग्राफी करने के लिए गया था। सोमवार की देर रात वह बाइक से अपने घर को लौट रहा था। नैनीताल हाईवे पर ईसानगर पुलिस चौकी क्षेत्र में चड्ढा पेपर मिल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर एकत्र हुए लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए गंभीर घायल विक्की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मगर चिकित्सकों ने उसे सीएचसी में मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बाद में परिजन बिना पोस्टमार्टम कार्रवाई के ही शव को अपने घर ले गए। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि युवक के परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को घर ले गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button