रामपुर

Rampur News: महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की रक्षा की

Connect News 24

रामपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से मंगलवार को कृष्णा विहार स्थित कार्यालय पर राष्ट्रनायक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में जनपद के प्रमुख क्षत्रिय बंधु एकत्रित हुए। सर्वप्रथम महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला कोषाध्यक्ष ओमवीर सिंह आर्य ने महाराणा प्रताप के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महाराणा ने अपने जीवन में निर्भीक रहते हुए स्वाभिमान के साथ मातृ भूमि की रक्षा की। महाराणा सदैव अपने साथ दो तलवारें रखते थे। उनका कहना था कि कभी शत्रु निहत्था हो जाए तो उसे एक तलवार दे और युद्ध भी पूरी नीति के साथ ही करें। महाराणा प्रताप 208 किलो का भार लेकर युद्ध करते थे। जिसमें उनकी तलवारें, भाला, और कवच हुआ करते थे। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने समाज से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रधर्म, स्वाभिमान, देश और नारी सम्मान के लिए सदैव कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन युवा जिलाध्यक्ष ठाकुर अतुल कुमार सिंह ने किया। कृपाल सिंह, ओमवीर सिंह, अजय सिंह, अमित भदौरिया, अजेंद्र पाल सिंह, सुभाष पंवार, अभिषेक ठाकुर, महेद्र सिंह राघव, डॉ. पीके राजपूत, अजीत सिसोदिया, अर्जुन सिसोदिया, पार्थ प्रताप सिंह, अमन सिंह, राकेश सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button