रामपुर

Rampur News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

Connect News 24

मिलक । रेल की पटरियों पर एक अज्ञात युवक का शव मिला। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मंगलवार की दोपहर तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे स्थित एस आर एम इंटर कालेज के पीछे रेल की पटरियों पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। खबर मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। मौके पर एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पटरियों के समीप पड़ा था। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने भीड़ से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसएसआई रईस अहमद ने बताया कि पटरियों के समीप एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button