रामपुर

Rampur News: पीएफआई के सदस्यों की तलाश जारी, कई संदिग्धों के फोन सर्विलांस पर

Connect News 24

रामपुर। जनपद में पीएफआई के सदस्यों की तलाश जारी है। कई संदिग्धों के फोन सर्विलांस पर लेकर सुरागरसी की जा रही है। एटीएस और एनआईए के साथ-साथ स्थानीय एलआईयू की टीम और पुलिस भी अलर्ट पर है। पुलिस ऐसे लोगों की तलाश में जुटी है जो पीएफआई से किसी भी तरह का संबंध रखते हैं।

प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से संबंध के चलते शनिवार को एटीएस ने उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में छापेमारी की थी। एटीएस ने छापेमारी के दौरान विभिन्न जिलों से70 संदिग्धों को दबोचा था। एटीएस की टीम ने स्वार ब्लॉक में संविदा पर तैनात एक कर्मचारी को भी सिविल लाइन थानाक्षेत्र से पकड़ा था। दो दिन तक पूछताछ के बाद रविवार को संविदाकर्मी को नोटिस देकर छोड़ दिया गया था। हालांकि उसकी हर गतविधि की निगरानी की जा रही है। उधर, जनपद में पीएफआई या उससे संबंध रखने वाले संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पीएफआई से संबंध के शक में कई संदिग्धों के मोबाइल सर्विलांस पर लेकर सुरागरसी की जा रही है। कई संदिग्ध एटीएस के रडार पर हैं जिनकी कुंडली खंगाली जा रही है। स्थानीय पुलिस और एलआईयू की टीम भी अलर्ट पर है और अपने अपने स्तर से जानकारी जुटाने में लगी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button