रामपुर

Rampur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी की मौत

Connect News 24

रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में बाइक से अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहे बाइक सवार देवर-भाभी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जिला अस्पताल में घायल युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर कर फरार हो गया।केमरी थाना क्षेत्र के रामनगरिया गांव निवासी इंद्रपाल (25) पुत्र लक्ष्मण रुद्रपुर में एक कंपनी में काम करते थे। दीपावली के पर्व को लेकर घर आए थे। बृहस्पतिवार को वह अपनी भाभी गीता (27) पत्नी वीरपाल के साथ रामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहे था। दोपहर बाद करीब तीन बजे शहजादनगर थाना क्षेत्र के चमरौआ गांव के सामने ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में गीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच चालक ट्रक सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने घायल इंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। शहजादनगर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक हेलमेट लगाए हुए था।

मासूम के सिर से उठा पिता का साया

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले इंद्रपाल के छह माह की बेटी है। उसके सिर से पिता का साया उठा गया। वहीं मृतका गीता के डेढ़ साल की मासूम बेटी है। मां की मौत से बेटी से मां का आंचल छिन गया। देवर-भाभी की मौत से परिजन बदहवास हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button