रामपुर

Rampur News: हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन, मसवासी समेत 32 गांवों की बत्ती गुल

Connect News 24

मसवासी (रामपुर)। बारिश के साथ चली तेज हवा से बिजली लाइनों में ब्रेकडाउन हो गया, जिससे मसवासी समेत 32 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मंगलवार को दोपहर बाद तेज हवा के साथ आई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। टांडा से दढि़याल होकर मसवासी पहुंच रही 33 हजार केवी लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। जिससे मसवासी समेत चाउपुरा, भूबरा ,सीतारामपुर, अलीगंज, कुंदनपुर, रहमतगंज, करीमपुर, मिलक नौखरीद, घोसीपुरा, पट्टीकला, धर्मपुर, किशनपुर, खुशहालपुर, शिकारपुर, शिवनगर, लोहारी, मानपुर उत्तरी, बिजारखाता, खौदकला समेत 32 गांवों की बिजली चली गई। मंगलवार देर शाम तक मसवासी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति दुरुस्त नहीं हो पाई थी। बिजलीकर्मी लाइन को दुरुस्त करने में लगे थे। उधर, अवर अभियंता अनवर अली ने बताया की ब्रेकडाउन दूर करने के लिए लाइनमैन को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति दुरुस्त करा दी जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button