Rampur News: बोर्ड की बैठक में 6.68 करोड़ के बजट का प्रस्ताव पास
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:37 AM IST
रामपुर। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 668 लाख की आय के बजट प्रस्ताव पर प्राधिकरण बोर्ड की स्वीकृति प्रदान की गई है। बोर्ड बैठक प्राधिकरण की आय बढ़ाने के लिए आयुक्त ने निर्देशित करते हुए बताया कि मानचित्र शुल्क, विकास शुल्क, शमन शुल्क, उप विभाजन शुल्क, प्रभाव शुल्क के मद में आय की अच्छी संभावनाएं हैं।
सुबह करीब 11 बजे के आसपास आयुक्त मुरादाबाद ने रामपुर विकास प्राधिकरण की वर्चुअल बोर्ड बैठक की। जिसमें सचिव डीएम समेत कई अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान मंडल आयुक्त ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र के तहत अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही प्लाटिंग के खिलाफ लगातार तोड़फोड़ और अवैध निर्माण के खिलाफ सीलिंग अभियान जारी रहना चाहिए। जिसमें खासतौर पर शमन प्राप्त कर भवन निर्माण किए जाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया जा सके।
उन्होंने कहा कि सीमा विस्तार से संंबंधित जो प्रस्ताव शासन में लंबित हैं उनकी स्वीकृति प्राप्त किए जाने का काम कराया जाएगा। इस दौरान इस बार 668 लाख की आय के बजट प्रस्ताव पर प्राधिकरण की स्वीकृति सर्वसम्मति से प्रदान की गई है। बताया कि 2022-23 के दौरान 474 लाख के सापेक्ष 538.82 लाख की आय के साथ संतोष करना पड़ा था। उन्होंने सभी अधिकारियों से इसके लिए कार्य करने के लिए कहा है।

