Rampur News: मंडी व्यापारियों की समस्याओं को लखनऊ में उठाएंगे व्यापारी नेता
रामपुर।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नवीन मंडी के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने व्यापारियो की समस्याओं के समाधान के लिए लखनऊ में अपनी बात रखने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा अपनी कोर कमेटी के साथ नवीन मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने मंडी व्यापारियों की पीड़ा को रखते हुए कहा कि हर छह महीने में चुनाव हो रहे हैं। जिसकी वजह से जिला प्रशासन नवीन मंडी को अधिकृत कर लेता है और जब तक परिणााम घोषित न हो जाएं तब तक तक मंडी अधिकृत रहती है। जिससे नवीन मंडी के अनाज व्यापारी, फ्रूट व्यापारी, सब्जी व्यापारी मंडी के बाहर सड़क पर तपती धूप में कारोबार करते हैं। जिससे उनका माल भी खराब हो जाता है, पर अगर कहीं बारिश हो जाए तो लाखों रुपये का नुकसान हो जाता है। इससे कोई सुरक्षा भी नहीं होती है। कहा कि खुले हुए जानवर माल को नुकसान पहुंचाते हैं और बड़ी गाड़ियां सड़को पर माल उतारती हैं, जिससे दुर्घटनाएं होने का भी खतरा रहता है। बताया कि इससे पहले भी प्रशासन से मांग की गई थी कि मंडी को छोड़कर कोई और जगह अधिकृत कर दें, लेकिन इसमें कुछ न हो सका। इस दौरान जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश लेवल की लखनऊ में नवीन मंडियों की बैठक बुलाई गई है। जिसके अंदर इस बिंदु को उठाया जाएगा, जिससे प्रदेश की सारी मंडियों को चुनाव के समय अधिकृत न किया जा सके कोई और जगह तलाश किया जा सके जो प्रदेश लेवल की मीटिंग में तय होगा, उसकी रणनीति बनाकर आगे काम किया जाएगा। इस दौरान मंडी के अध्यक्ष तनवीर खान गडडू ने अन्य कई समस्याएं भी रखीं। बैठक में शैलेंद्र शर्मा, शाहिद शमसी, शोएब मोहम्मद खां, हारिस शमसी, वरुण मिश्रा, बिलाल, चंद्र प्रकाश रस्तोगी,वाजिद अली, प्रदीप खंडेलवाल, जगन्नाथ चावला, तनवीर खां गुड्डू, आमिर खान, नूर मोहम्मद, पप्पू, इकराम आदि मौजूद रहे।

