रामपुर
Rampur News: पेड़ से टकराई कार, चार लोग घायल
रामपुर। सैदनगर में बाजपुर रोड पर रविवार दोपहर करीब ढाई बजे एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो किशोर व दो युवक घायल हो गए। एक युवक को उत्तराखंड में भर्ती कराया गया।
स्वार-बाजपुर रोड पर खौद चौराहा के पास काशीपुर गांव के सामने स्वार से रामपुर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में इरफान (15), कैफ (20) अयान (18) और अंकित पाल (15) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। अयान की हालत गंभीर होने पर उसे रामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से परिजन उसे काशीपुर ले गए। अन्य की हालत ठीक है। चारों स्वार कोतवाली क्षेत्र के लखीमपुर के रहने वाले हैं।