पीलीभीत

UP: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में गेस्ट हाउस व हट फुल, होम स्टे में मनाएं क्रिसमस और नया साल; जानें दुधवा का हाल

Connect News 24

Guest house and hut full in Pilibhit Tiger Reserve celebrate New Year in home stay

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में थारू हट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के शौकीन थोड़ा निराश हो सकते हैं क्योंकि दस जनवरी तक यहां के सभी गेस्ट हाउस और हट बुक हो चुकी हैं। लेकिन वे रिजर्व क्षेत्र में ही बने करीब एक दर्जन होम और फार्म स्टे में अपने अरमान पूरे कर सकते हैं। उधर, दुधवा नेशनल पार्क 20 दिसंबर से पांच जनवरी तक फुल रहेगा।

पीटीआर में सैलानियों के लिए छह गेस्ट हाउस हैं, जिनमें एक बार में 24 लोग ठहर सकते हैं। एक गेस्ट हाउस का किराया 800 से 1500 रुपये तक है। यहां के प्रसिद्ध चूका बीच पर सात ट्री टॉप हट भी हैं, जिनमें एक बार में कुल 14 लोग ठहर सकते हैं। यहां 24 घंटे का किराया 2500 से 3000 रुपये है। 10 जनवरी तक इन सभी की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

क्रिसमस और नए साल का जश्न जंगल में मनाने के अरमान लिए यहां पहुंचने वाले सैलानी अब रिजर्व क्षेत्र में ही जंगल से सटे इलाके में बने होम व फार्म स्टे का लाभ उठा सकते हैं। इस इलाके में छह होम स्टे हैं, जिनमें एक बार में 30 लोग ठहर सकते हैं। यहां प्रति व्यक्ति 2500 से 3000 रुपये के हिसाब से किराया लिया जाता है। 

शोध : अंडे और चिकन खाने के शौकीन हैं तो एंटीबायोटिक भी खा रहे आप, जानिए क्या हैं इसके नुकसान

हालांकि छह साल तक के बच्चों का किराया नहीं लगता।  ठहराव के दौरान उन्हें ब्रेकफास्ट मुफ्त में दिया जाएगा, लेकिन लंच और डिनर के लिए शुल्क देना पड़ेगा। इसी तरह दो फार्म स्टे हैं जिनमें एक बार में 20 लोग रुक सकते हैं। यहां भी यही किराया और सुविधाएं हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button