रामपुर

Rampur News: दो सप्ताह पूर्व टेस्ट ड्राइव के बहाने चुराई गई कार बरामद, तीन गिरफ्तार

Connect News 24

केमरी। केमरी पुलिस ने टेस्ट ड्राइव के बहाने दो सप्ताह पूर्व कार उड़ाने वाले तीन शातिर बदमाशों को मंगलवार सुबह 4.30 पर गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों से गंज थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व चुराई गयी एक और कार भी बरामद की गयी है। गिरफ्तार आरोपियों पर 18 से अधिक से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह 4.30 बजे थाना पुलिस गश्त के दौरान ग्राम बिढऊ के समीप भोट थाने के बॉर्डर पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मनकरा की तरफ से दो अर्टिगा कार आती दिखाई दीं। दोनों कारों को रोककर वाहन की चालकों की तलाशी लेने पर उनमें से एक आरोपी से तमंचा बरामद किया गया। पूछने पर उन्होंने अपने नाम फुरकान पुत्र इशरत निवासी ग्राम इंड्री थाना भोट, दूसरे ने स्वयं को जुहेब पुत्र वज्जन खां निवासी ग्राम वगी थाना गंज व अकबर अली पुत्र इशरत अली निवासी ग्राम इंड्री थाना भोट का बताया। पुलिस को शक होने पर दोनों कार चालकों से गाड़ी के कागज मांगने पर कागज न दिखा पाने पर पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की गयी तो आरोपियों ने 26 नवंबर को केमरी के एक कार बाजार के शोरूम से टेस्ट ड्राइव के बहाने कार चोरी करने का आरोप स्वीकार किया। गिरफ्तार किये बदमाशों ने बताया कि उन्होंने कार बाजार से चोरी की गयी कार की नंबर प्लेट उखाड़कर फेंक दी थी और उसकी जगह उत्तराखंड नंबर की नंबर प्लेट लगाकर कार को चला रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन वर्ष पूर्व थाना गंज से चुराई गयी एक अर्टिगा कार भी बरामद की गयी है।

नंबर प्लेट बदलकर किराए पर चला रहे थे चोरी की कार

केमरी थाना प्रभारी सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गए तीनों बदमाशों के पास से तीन वर्ष पूर्व रामपुर के थाना गंज के झूले वाली इमली मोहल्ले से चुराई गयी अर्टिगा कार भी बरामद की गयी है। थाना प्रभारी ने बताया कि इन लोगों ने इस कार की नंबर प्लेट उखाड़कर उत्तराखंड नंबर की नंबर प्लेट लगा ली थी। उस समय से अभी तक ये लोग इस कार को किराये पर चलाने का काम करतें हैं।

केमरी थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी बहुत ही शातिर किस्म के अपराधी हैं। इन पर अलग अलग मामलों गोकशी, गैंगस्टर जैसे आपराधिक मामलों में लगभग 18 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश फुरकान पर ही रामपुर जनपद के अलग अलग थानो में गैंगस्टर सहित 9 मामले दर्ज हैं।

केमरी के मोहल्ला चमारान निवासी अब्दुल अलीम ने 26 नवंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि वह अपनी दुकान पर नहीं थे।उनकी दुकान पर उनका नौकर था। तभी उनकी दुकान पर दो युवक आये और उनके नौकर से वहां खड़ी एक अर्टिगा कार का टेस्ट ड्राइव करने के बहाने कार की चाभी मांगी थी। उनके नौकर के चाभी देने पर दोनों युवक कार लेकर भाग निकले थे। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button