रामपुर

Rampur News: बजरंग दल के जिला संयोजक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Sun, 06 Aug 2023 01:25 AM IST

संवाद न्यूज एजेंसी

मिलक। बजरंग दल के जिला संयोजक ने दुकान में बदमाश घुसने की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। दुकान के बाहर घायल अवस्था में एक युवक पड़ा हुआ था। पुलिस उसे इलाज के लिए नगर के सरकारी अस्पताल ले गई। मामला रुपयों के लेन देन का निकला। पुलिस ने घायल की तहरीर पर बजरंग दल के जिला संयोजक आशीष गंगवार के खिलाफ एससी एसटी धारा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

शुक्रवार की दोपहर कोतवाल अजय पाल सिंह को क्षेत्र के तिराहा गांव निवासी बजरंग दल के जिला संयोजक आशीष गंगवार का फोन आया। उन्होंने फोन पर बताया कि नगर स्थित रौरा कला हाईवे बाईपास पर उनकी दुकान में एक बदमाश घुस आया है। दुकान में बदमाश घुसने की खबर जिला संयोजक के द्वारा मिलने के बाद कोतवाल पुलिस फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। जिला संयोजक की दुकान के बाहर गंभीर अवस्था में घायल युवक पड़ा हुआ था। जिला संयोजक ने पुलिस को बताया कि घायल युवक ही बदमाश है। पुलिस घायल को लेकर नगर के सरकारी अस्पताल पहुंची। इलाज उपरांत घायल कोतवाली पहुंचा और उसने बजरंग दल के जिला संयोजक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह आशीष गंगवार की दुकान पर अपने रुपए लेने गया था। उन्होंने रुपए देने से मना कर दिया। इस पर उसे गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। उसके मुंह और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। आरोप लगाया कि आशीष गंगवार ने उसे जातिसूचक गलत शब्द बोले। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।पुलिस की पूछताछ में कोतवाल अजय पाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में घायल ने बताया कि वह एक एजेंसी में काम करता है। उसके किस्त के रुपए जिला संयोजक पर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि अगली बार दे देंगे। पीड़ित कई बार आशीष से रुपए मांग चुका है। शुक्रवार को भी वह रुपए लेने के लिए उनके पास आया। तो तरह मारा-पीटा। घायल युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एससी एसटी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button