Rampur News: मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट करने में सिपाही लाइन हाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:27 AM IST
रामपुर। धमोरा चौकी के सिपाही पर मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक ने धमोरा चौकी के सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के रुपपुर का मझरा गांव निवासी सत्यवीर यादव का मैन चौराहे पर मेडिकल स्टोर है। आरोप है कि बुधवार सुबह धमोरा चौकी पर तैनात सिपाही आए और एक दवाई मांगने लगे। इस बीच मेडिकल संचालक ने दवाई न होने की बात कहीं। यह सुनते ही सिपाही ने मारपीट शुरु कर दी और मेडिकल संचालक को पकड़कर थाने ले आए। इस दौरान सिपाही ने हर माह रुपए पहुंचाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस दौरान पीड़ित ने 15 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक के आदेश केबाद सीओ मिलक केएन आनंद धमोरा पहुंचे और पीड़ित से मामले की जानकारी ली। सीओ के आनंद ने बताया कि पीड़ित से मामले की जानकारी दी गई थी। इस दौरान सामने आया है कि रुपए लेकर छोड़ने की बात गलत है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सिपाही नितेश कुमार पर कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने दरोगा सहित कई पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उन्होंने सनी खेवाल को पुलिस लाइन से प्रभारी एकता चौकी,प्रमोद कुमार पाठक को थाना बिलासपुर से पुलिस लाईन, सतराज सिहं को थाना गंज से टांडा,अवनीश कुमार को महिला परामर्श केन्द्र मिलक से यातायात पुलिस,जैनुल वसीम को सीसीटीएनएस थाना पटवाई से यातायात पुलिस,गीता रानी को थाना मिलक से यातायात पुलिस में भेजा है।


