बरेली

Bareilly News: बार चुनाव के दूसरे दिन 38 लोगों ने पेश की दावेदारी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sat, 09 Dec 2023 01:27 AM IST

बरेली। बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए 38 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। चुनाव अधिकारी जुबैर अमजद ने बताया कि शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार सक्सेना, मनोज हरित, शशिकांत शर्मा व धर्मेंद्र शर्मा की ओर से पर्चा दाखिल किया गया। सचिव पद पर अंगन सिंह, गौरव सिंह राठौर व संजय कुमार वर्मा ने पर्चा दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार जौहरी, रमन सक्सेना व संतोष कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह, नईम अली शाह अल्वी व राजीव कुमार की ओर नामांकन दाखिल किया गया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए इंद्रजीत व वीरेंद्र कुमार ने पर्चा दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद पर तीन नामांकन हुए। विभिन्न पदों पर कुल 72 लोगों ने दावेदारी की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button