रामपुर

Rampur News: प्रधानाचार्य संग मारपीट और अभद्र व्यवहार में शिक्षक निलंबित

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Sat, 09 Dec 2023 01:26 AM IST

रामपुर। बिलासपुर के राजकीय इंटर कॉलेज अशोकनगर में तैनात शिक्षक देवेंद्र सिंह को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया है। इन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संग अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप है।

बीते 18 नवंबर को कॉलेज में प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल छात्राओं के लिए इंसीनेटर मशीन लगवा कर बाहर आ रहे थे। तभी सहायक अध्यापक देवेंद्र सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी। शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को अपशब्द कहते हुए प्रधानाचार्य को धमकी भी दी थी। जिसके बाद प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल की ओर से बिलासपुर थाने में सहायक अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके आधार पर देवेंद्र सिंह को 21 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। इधर जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने कमेटी का गठन करते हुए प्रकरण की जांच कराई। जिसमें सहायक अध्यापक देवेंद्र सिंह गलत आचरण और प्रधानाचार्य से मारपीट के आरोप में दोषी पाए गए हैं। यह भी पता चला कि पूर्व में सहायक अध्यापक देवेंद्र सिंह कॉलेज की अन्य शिक्षिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर चुके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उपलब्ध कराई गई जांच आख्या एवं संस्तुति के आधार पर अपर शिक्षा निदेशक अजय कुमार द्विवेदी ने सहायक अध्यापक देवेंद्र सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित दिया है। इस अवधि में वह कार्यालय मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मुरादाबाद में संबद्ध रहेंगे। प्रकरण की जांच के लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मुरादाबाद को जांच अधिकारी नामित किया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button