रामपुर

Rampur News: महिला सहित तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि

Connect News 24

रामपुर। कोरोना के बुधवार को तीन और मामले आए हैं। तीनों संक्रमित मरीज शहर के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनको होम आइसोलेट कर दिया है। वहीं चार व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ भी हुए।

जनपद में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार नए संक्रमितों में शहर निवासी 24 वर्षीय युवक, 68 वर्षीय बुजुर्ग और 32 वर्षीय एक महिला शामिल है। महिला एंटीजन किट से जांच में पॉजिटिव पाई गई है। जबकि अन्य दोनों पुरुष निजी लैब की आरटीपीसीआर जांच में कोरोना पॉजिटिव आए हैं। एहतियातन विभाग ने इन तीनों को होम आइसोलेट कर दिया है। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 12 रह गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button