Rampur News: बदसलूकी करने पर बहू ने ससुर को खिलाई हवालात की हवा, दो अन्य गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:36 AM IST
केमरी। प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति अपना असर दिखाने लगी है। केमरी के मुझियाना गांव की बहू आरती ने बदसलूकी करने पर अपने ससुर कृष्ण मुरारी को हवालात की हवा खिला दी।
मामला केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुझियाना का है। मंगलवार को गांव की आरती ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि मंगलवार सुबह उसका ससुर कृष्ण मुरारी (58) बिना किसी वजह के उसके साथ गाली गलौज कर रहे थे। उसने अपने ससुर को बड़ा बुजुर्ग होने के नाते मर्यादा में रहने की बात कहते हुए गाली न देने की बात कही। मगर, कृष्णमुरारी अपनी बहू को गालियां देने से बाज़ नहीं आया। गालियों और बदसलूकी से तंग होकर आरती ने केमरी पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस ने कृष्णमुरारी पुत्र उदलराम निवासी ग्राम मुझियाना को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नगर के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी अतीक अहमद ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह प्राइवेट बसों के मुंशी का काम करता है।सोमवार सुबह वह केमरी तिराहे बस अड्डे पर खड़ा होकर अपना काम कर रहा था। तभी केमरी के मोहल्ला मजुल्लानगर का ज़ुम्मा जो कि ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। वह अपने दो साथियों के साथ उसके साथ गाली गलौज करने लगा। उसने गालियों का विरोध किया तो तीनों व्यक्तियों ने उसको लातों घूंसो से मारना पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसका एक दांत टूट गया व शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें हैं। मंगलवार को पुलिस ने मामले की एनसीआर दर्ज करके जुम्मा पुत्र अहमद नवी व नावेद पुत्र जुम्मा निवासी मोहल्ला मजुल्लानगर को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।


