Rampur News: डेंगू बुखार से सपा नेता की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:35 AM IST
बिलासपुर। नगर निवासी सपा नेता बाबू खां 58 ठेकेदार की डेंगू बुखार के चलते मुरादाबाद के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। परिजनों ने उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया है।
नगर में मोहल्ला भट्टी टोला निवासी सपा नेता बाबू खान 58 बाग की ठेकेदारी का काम करते थे। सभासद फैजान खान के अनुसार बाबू खान को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। उनका स्थानीय चिकित्सकों से उपचार भी चल रहा था। मगर उपचार के पश्चात भी कोई लाभ नहीं हुआ तो परिजन उन्हें मुरादाबाद की एक निजी अस्पताल ले गए।
सोमवार की रात करीब 8:00 बजे सपा नेता की हालत और अधिक खराब हो गई। बाद में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उनके शव को रात में ही घर ले आए। मंगलवार की सुबह 11:00 बजे उन्हें स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हसन खान, जफर सुखनैन खां, अबुल हसन खान, चंदू खां, फैजान खान, मुराद हसन खान आदि ने अफसोस जाहिर किया। उक्त संदर्भ में सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अजीज हसन अंसारी ने अनभिज्ञता जाहिर की है।


