रामपुर

Rampur News: कुत्तों के हमले में हिरन के बच्चे की मौत

Connect News 24

रामपुर। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे स्थित रुद्र बिलास चीनी मिल के पास बृहस्पतिवार की रात आवारा कुत्तों ने हिरन के एक बच्चे पर हमला कर दिया। वन विभाग की टीम ने उसका उपचार कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई। वनकर्मियों ने उसे जंगल में दफन कर दिया।बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे रुद्र बिलास चीनी मिल कॉलोनी के पास कुत्तों के झुंड ने हिरन के बच्चे पर हमला कर दिया। आसपास के लोग जब तक पहुंचे और कुत्तों को भगाया तब तक हिरन का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी सूचना एसडीएम अमन देओल को दी गई। एसडीएम ने तत्काल नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव व अमरपाल को कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर भेजा। सूचना पाकर आरक्षित डंडिया वन के रेंजर अमित कुमार सिंह भी अपने मातहतों के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में अधिकारी घायल हिरन के बच्चे को डंडिया वन कार्यालय ले गए। पशु चिकित्सक ने उपचार किया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने हिरन के बच्चे के शव को दफन कर दिया। रेंजर अमित कुमार सिंह ने बताया कि घायल हिरन के बच्चे की उम्र करीब आठ वर्ष थी। वह जंगल के खेतों में दौड़ता हुआ तालाब किनारे पहुंच गया था। वहीं कुत्तों ने हमला कर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button