रामपुर

Rampur News: चकरोड की गलत पैमाइश करने के आरोप में कानूनगो और लेखपाल के खिलाफ प्रदर्शन

Connect News 24

रामपुर। चकरोड की गलत पैमाइश करने और गड़बड़ी करने के आरोप में कानूनगो और लेखपाल के खिलाफ भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रांगण में बैठकर जमकर धरना प्रदर्शन किया।भाकियू असली के जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद रफीक के नेतृत्व में शाहबाद तहसील प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। आरोप लगाते हुए कहा कि शाहबाद के पस्तौर गांव के चकरोड की पैमाइश एक ओर से कर दी गई है। जबकि दूसरी ओर से लेखपाल और कानूनगो द्वारा पैमाइश नहीं की गई है। साथ ही आरोप लगाए गए कि पस्तौर गांव के चकरोड की पैमाइश, दूसरे भौपतपुर गांव में करदी गई है। इन्हीं आरोपों को लेकर भाकियू असली के कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। दूसरे दिन शुक्रवार को धरना प्रदर्शन जारी रहा। इसी प्रकरण में तहसीलदार राकेश कुमार सोनी ने बताया कि कानूनगो और लेखपाल द्वारा पैमाइश नियमों के साथ की गई है। पैमाइश में कोई गड़बड़ी नहीं की गई है। बताया गया कि अधिकारियों के लिए दोनों पक्ष किसान ही है। जो सही था वह कार्य किया गया है। धरना प्रदर्शन करने वालों में पस्तौर के किसान मनोज, जमुना, अंजुम, मुन्नालाल एवं भाकियू असली संगठन के कार्यकर्ता कृपाल सिंह, भूरे, रामनाथ मोर्य, स्वराज, वेदराम सिंह, मुरारी, चंद्रपाल और इकरार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button