रामपुर

Rampur News: जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन खराब

Connect News 24

रामपुर। जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन खराब होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें निजी अस्पताल जाना पड़ रहा है। जहां पर मरीजों को एक सीटी स्कैन के 4 से 5 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। मशीन का ट्यूब फुंक जाने के कारण सीटी स्कैन नहीं हो रहे। टेक्नीशियन ने ट्यूब आते ही जल्द इसका संचालन करने का दावा किया है।

जिला अस्पताल में मरीजों की सहूलियत के लिए सीटी स्कैन मशीन लगवाई गई है। जहां प्रतिदिन गंभीर सूक्ष्म बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का डॉक्टर की स्वीकृति से सीटी स्कैन कराया जाता है। बीते मंगलवार को मशीन का ट्यूब फुंक जाने से यह ठप पड़ी हुई है। मशीन के ट्यूब विदेश से आने के कारण इसके सही होने में देरी बताई जा रही है। बृहस्पिततिवार को सीटी स्कैन कराने आए मरीजों को मशीन खराब होने की जानकारी हुई तो उनको परेशान होना पड़ा। मरीजों का कहना है कि अस्पताल आकर उनका समय बर्बाद हो रहा है। निजी अस्पतालों में 4 से 5 हजार रुपये में सीटी स्कैन हो रहा है। सीटी स्कैन प्रभारी रिंकू सिंह ने बताया कि मशीन का ट्यूब मंगाया गया है। एक-दो दिन में ट्यूब आ जाने के बाद मशीन दुरुस्त हो जाएगी और मरीजों को सहूलियत मिलेगी।

रोजाना 20 से 25 मरीजों का सीटी स्कैन किया जाता था। लेकिन मशीन खराब होने के कारण कुछ समस्या आ रही है। प्रभारी का कहना है कि जल्द ही मशीन बनकर तैयार हो जाएगी और लोगों को इसका लाभ मिलेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button