Rampur News: प्राथमिक विद्यालय चकलाडपुर में सबसे अधिक, सेंटाखेड़ा में सबसे कम वोटिंग
रामपुर। विधानसभा स्वार का उप चुनाव भी इस बार काफी दिलचस्प रहा है। इस बार यहां आरोप-प्रत्यारोप के बीच 45.11 प्रतिशत मतदान हो गया है। खास बात यह है कि इस बार सबसे अधिक मतदान प्राथमिक विद्यालय चकलाडपुर में 77.61 प्रतिशत और सेंटाखेड़ा में सबसे कम वोटिंग प्रतिशत रहा है। जबकि अन्य बूथों में उतार-चढ़ाव के साथ मतदाताओं ने रुचि लेते हुए मतदान किया है। प्रत्याशी अपने-अपने बूथों के आधाार पर ही अपनी हार जीत तय करने में जुटे हुए हैं। मतदान के अगले दिन यहां प्रत्याशी गुणा-भाग में लग गए।
मौजूदा समय में स्वार विधानसभा क्षेत्र में 2.99 लाख मतदाता हैं। जिनमें से 139139 महिला और 159993 पुरुष मतदाता हैं। बुधवार को विंस क्षेत्र स्वार में 191 मतदान केंद्रों पर 330 बूथों पर कुल 1.34 लाख मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान इन 330 बूथों में सबसे अधिक मतदान बूथ प्राथमिक विद्यालय चकलाडपुर में 77.61 किया गया है। इसके साथ ही यहां पर दूसरे नंबर पर प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर रहा है। यहां पर 73.46प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। जबकि तीसरे नंबर पर कम्पोजिट विद्यालय कुंवरा रहा है। यहां पर 68.51 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसके अलावा स्वार में इस बार सबसे कम वोटिंग सेंटाखेड़ा में हुई है। यहां पर 13.17 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जबकि यहां पर सबसे कम मतदान करने वाले बूथों में दूसरे नंबर पर चंद्रमुखी गर्ल्स इंटर कॉलेज टांडा 1 में 16.11 में मतदान हुआ है। जबकि तीसरे नंबर पर कंपोजिट कन्या विद्यालय सेंटाखेड़ा कक्ष तीन में 16.71 प्रतिशत मतदान कराया गया है। बुधवार को मतदान के बाद से ही स्वार में मतदाताओं के कयास लगने शुरू हो गए। वहीं प्रत्याशी भी बूथों के आंकड़े जुबानी चर्चा करने लगे। बूथों पर मतदान प्रतिशत में रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए प्रत्याशी अपने पक्ष में हुई वोटिंग के कयास लगाते रहे। वहीं मंगलवार को सुबह प्रत्याशियों ने फिर से बूथों के आधार पर पड़े वोट का आंकलन करना शुरू कर दिया।