रामपुर
Rampur News: दो दिन ठप रहेगी अजीतपुर से ज्वालानगर की बिजली आपूर्ति
रामपुर।आगापुर शाहबाद रोड स्थित स्वनिधि गलियारे के लिए शाहबाद रोड के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण् को लेकर लाइन शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। जिसको लेकर 33 केवीए उपकेंद्र अजीतपुर से ज्वालानगर के साई विहार, बिष्णु विहार आदि की बिजली आपूर्ति 25 से 26 जून तक सुबह साढ़े छह से 11 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अधिकारी राजीव गर्ग ने दी।