रामपुर

Rampur News: जिला अस्पताल में पहुंचा हर चौथा मरीज बुखार से पीड़ित

Connect News 24

रामपुर। मौसम में बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पहुंचा हर चौथा मरीज बुखार से पीड़ित था। 1004 की ओपीडी में 250 मरीज बुखार के पहुंचे। वहीं धूप व गर्मी के चलते नेत्र रोग और त्वचा रोगियों की संख्या भी बढ़ी है। डॉक्टर परामर्श के साथ दवाइयां देकर इलाज कर रहे हैं।

शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1004 पर्चे बने। पर्चा बनवाने के बाद मरीज डॉक्टर को दिखाने के लिए कमरे में पहुंचे। ओपीडी में डॉक्टरों ने मरीजों को देखकर दवा दी। बुखार के 250 और डायरिया के 90 मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें बुखार के 19 और डायरिया के 12 मरीजों को भर्ती किया गया। जिला अस्पताल में इलाज को पहुंचे नदना गांव के राजीव कुमार ने बताया कि अस्पताल में दो घंटे में डॉक्टर को दिखा पाए हैं। डॉक्टर ने खून की जांच कराने को कहा।

नेत्र रोग विभाग में पहुंचे 32 मरीज नेत्र रोग विभाग में 32 मरीज डॉक्टर को अपनी आंखें दिखाने के लिए पहुंचे। इनमें कुछ मरीजों को आंखों में लालिमा और पानी की समस्या थी। वहीं कुछ मरीज आंखों में जलन की शिकायत लेकर पहुंचे। वहीं त्वचा रोग से पीड़ित 50 मरीज भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने परीक्षण कर दवा के साथ परामर्श दिया।

धूप और प्रदूषण की वजह से आंखों में कंजक्टिवाइटिस की शिकायत बढ़ी है। आंखों में दर्द होना, लालिमा, तेज धूप व रोशनी में देखने में तकलीफ, सोने पर पलकें चिपकना आदि इसके प्रमुख लक्षण हैं। इसलिए धूप में निकलें तो चश्मा पहनें। आंखों को साफ पानी से धोएं। दिक्कत अधिक होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। बिना सलाह के कोई दवा न लें।

-डॉ. पंकज गोस्वामी, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल रामपुर।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button