रामपुर

Rampur News: शहर के पांच मोहल्लों की 12 घंटे गुल रही बिजली

Connect News 24

रामपुर। गर्मी बढ़ते ही एक बार फिर बिजली व्यवस्था बेपटरी होने लगी है। बृहस्पतिवार रात 10 बजे गुल हुई शहर के पांच मोहल्लों की बिजली सुबह करीब सवा 10 बजे बहार हो सकी। 12 घंटे बिजली न मिलने से लोग बेहाल हो गए। उमस भरी गर्मी में पसीने से तरबतर लोगों ने जहां रात जागकर गुजारी, वहीं सुबह पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। बीते दिनों हुई बारिश के चलते बिजली कटौती से कुछ राहत मिली थी। बारिश के चलते मौसम भी काफी अच्छा हो गया था, जिससे लोगों को राहत मिली थी। हालांकि, पिछले दो दिन से निकली धूप और उमस ने गर्मी काफी अधिक बढ़ा दी। लोगों को पंखे चलने से भी उमस और गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। ऐसे में बृ़हस्पतिवार रात 10 बजे बिजली चली गई तो लोगों की नींद टूटी।

ज्वालानगर, सिविल लाइन, पहाड़ीगेट, डूंगरपुर और किला क्षेत्र की बिजली सप्लाई गुल होने से यह मोहल्ले रात भर अंधेरे में डूबे रहे। लोग रातभर बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन बिजली नहीं आई। विभाग का कहना है कि कई जगह पर काम चल रहा है। कुछ दिन पहले शाहबाद गेट पर टेस्टिंग चल रही थी, जिसके चलते सप्लाई बाधित रही थी, अब ज्वालानगर में काफी दिन से काम चल रहा है, जिस वजह से सप्लाई बाधित रही। सुबह करीब सवा 10 बजे बिजली आई तो लोगों को राहत मिली। बिजली न आने से सुबह लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।

कई जगह पर काम चल रहा है। एक दिन पहले शाहबाद गेट पर टेस्टिंग कार्य चल रहा था। ज्वालानगर और अन्य इलाकों में फाल्ट को ठीक किया जा रहा था। इसके चलते शटडाउन लिया गया था। फाल्ट ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई थी।

-इमरान, एक्सईएन प्रथम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश विद्युत वितरण मंडल


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button